छत्तीसगढ़

भागवत नामदेव का निधन

भागवत नामदेव का निधन
राजनांदगांव. सोनार पारा राजनांदगांव निवासी भागवत नामदेव पिता स्व. कन्हैयालाल नामदेव का निधन दिनांक 01.09.2022 दिन गुरूवार को 65 वर्ष की आयु में हो गया। वे शंकरलाल नामदेव (आदर्श सहकारी प्रेस, राजनांदगांव) लखोली निवासी के बड़े भाई थे। ज्ञात हो कि वे विगत कुछ वर्षो से रायपुर नाका के पास स्थित समता वृद्धाश्रम में रहने चले गये थे और कुछ समय से अस्वस्थ थे, उनका इलाज महावीर कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक सार्इंस हॉस्पिटल सुंदरा में चल रहा था। इलाज के दौरान हार्टअटैक से उनका निधन हो गया। मृतक भागवत नामदेव का ससुराल डोंगरगढ़ में था वे काफी समय से भगत सिंह चौक डोंगरगढ़ में निवासरत थे। मृतक भागवत नामदेव का शव यात्रा उनके पैतृक निवास स्थान सोनार पारा राजनांदगांव से मठपारा मुक्तिधाम राजनांदगांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें मुखाग्नि उनके नाती शेखर नामदेव पिता स्व. राजूलाल (रमैय्या) नामदेव ने दी। भागवत नामदेव का शोक कार्यक्रम इस प्रकार है। दिनांक 10.09.2022 दिन शनिवार को दशगात्र व गंगा पूजा, तेरहवीं शांतिभोज कार्यक्रम दिनांक 11.09.2022 रविवार को होगा। समस्त कार्यक्रम पुराना गुरूद्वारा जमातपारा राजनांदगांव में होगा। उपरोक्त जानकारी मृतक के भतीजे दिनेश नामदेव पत्रकार ने दी।
दिनेश नामदेव, मो. 83199-58839, 95892-04038, 90981-84737, 94060-68050

Related Articles

Back to top button