*” रफ्तार वाहन स्पीडब्रेकर पर अनियंत्रित होकर साइकिल सवार से टकराया, एक की स्थिति गम्भीर, देवकर स्थित राजकीय मार्ग की घटना”*

*देवकर:-* स्थानीय पुलिस चौकी देवकर में विगत कल बुधवार को नगर देवकर स्थित स्टेट हाइवे पर तेज रफ्तार के साथ तीन सवार वाहन चालक द्वारा स्पीडब्रेकर के बचने के लिए विपरीत दिशा पर चल रहे साइकिल सवार से अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर के साथ भिड़ंत हो गयी। जिसमे एक की हालत गम्भीर है वही एक के पैर में गम्भीर चोट के साथ दो अन्य को सामान्य चोट आने की जानकारी मिली है।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा दुर्ग-बेमेतरा राजकीय मार्ग सुबह दस बजे के करीब घटित हुई। जिसमें देवकर के डीहपारा निवासी 40 वर्षीय मुकेश पटेल अपने सायकिल से जा रहा था। इसी दरम्यान तेज रफ्तार से कोदवा निवासी 21 वर्षीय संजय साहू पिता सनत साहू, कोदवा निवासी 20 वर्षीय रूपेश जोशी पिता द्वारिका जोशी एवं कोदवा के ही शिवकुमार ध्रुवे पिता सीताराम ध्रुवे सवार थे। जो नगर के स्टेट हाइवे पर खैरागढ़ मार्ग के समीप बने गतिवरोधक पर अनियंत्रित होकर साइकिल सवार से जा टकराई। जिसमे सायकिल सवार देवकर निवासी व्यक्ति की पैर में गम्भीर चोट आयी है और वाहन सवार तीन लोगों में एक की हालत गम्भीर बताई जा रही है। इस घटना में स्थानीय पुलिस चौकी द्वारा घायलो का उपचार के लिया भेजा गया है। वही इस मामले में अभीतक (समाचार लिखे जाने तक) रिपोर्ट दर्ज नही कराया गया है। वही इस सम्बंध में चौकी के स्टॉफ ने बताया कि घटना तेज रफ्तार गाड़ी के अनियंत्रित होने से हुई है।