राष्ट्रीय खेल दिवस पर आऊटडोर स्टेडियम में हुआ विभिन्न खेलों का आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर आऊटडोर स्टेडियम में हुआ विभिन्न खेलों का आयोजन
कवर्धा 29 अगस्त 2022। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 अगस्त स्व. मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस में राष्ट्रीय खेल दिवस का प्रातः 9 बजे से आऊटडोर स्टेडियम कवर्धा में आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने पिट्ठुल एवं हॉकी मैच का शुभारंभ और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। खेल दिवस के समापन में प्रथम एवं द्वितीय खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह द्वारा प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम.के. गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री एन.के वर्मा एवं हॉकी अध्यक्ष अजीत चन्द्रवंशी उपस्थित थे।
जिला खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय ने बताया कि 29 अगस्त खेल दिवस आयोजन में पिट्ठुल, बोरा दौड़, एथलेटिक्स में 1600 मीटर दौड़, 800 मीटर, 400 मीटर दौड़, कबड्डी, फुगड़ी, भौरा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल दिवस में श्री एच.डी. कुरैशी सहायक जिला क्रीडा अधिकारी, वसीम रजा कुरैशी एथलेटिक्स कोच, श्री दिनमधुर वर्मा, श्री खेलन सिंह मरकाम, श्री जेवियर एक्का, श्री दिनेश कुमार साहू, मो. गनी खान, श्री अविनाश चौहान (हॉकी कोच) एवं खेल संघ का सहयोग रहा।