कवर्धा
दो विपत्तिग्रस्त परिवार को 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

दो विपत्तिग्रस्त परिवार को 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर
कवर्धा, 29 अगस्त 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत दो विपत्तिग्रस्त परिवारों को 8 लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इस प्रकरण के तहत विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए दी जाएगी। इसके तहत कवर्धा तहसील के ग्राम परसवारा निवासी रोशन की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री मनोज (मृतक के पिता) को और ग्राम रघुनाथपुर निवासी चित्ररेखा नारंग की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त गेंदलाल नारंग (मृतिका के पति) को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है



