Uncategorized

*दुर्ग-बेमेतरा स्टेट हाइवे पर वृहद पुल के निर्माण से नगर-क्षेत्रवासियों को मिला बड़ा फायदा*

*(सुरही नदी पर निर्मित पुल से क्षेत्र में देवकर को मिल रही नयी पहचान)*

*देवकर:-* छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग सम्बद्ध सेतु सम्भाग दुर्ग द्वारा नगर पंचायत देवकर में सुरही नदी के ऊपर बेमेतरा-धमधा-दुर्ग राजकीय राजमार्ग पर एक उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कराया गया था। जो अब पूर्णतः निर्माण हो चुका है, और वही यातायात एवं आवागमन भी सुचारु रूप से शुरू हो गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस पुल को जल्द ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे के द्वारा लोकार्पण किया जाएगा।

 

ज्ञात हो कि नगर देवकर में विगत वर्ष कार्यपालन अभियंता सेतु सम्भाग दुर्ग द्वारा 31 मई 2019 को स्वीकृति मिलने के बाद विगत 18 जुलाई 2020 के आदेश के साथ करीब1553.35 लाख रुपये की लागत से शुरू हुआ, जो 12 महीनों बजाए दो साल से ऊपर समय मे बनकर तैयार हुआ।

 

 

*आजादी के पूर्व निर्मित जर्जर पुल पर दशको से निरन्तर आवागमन*

दरअसल नगर देवकर में सुरही नदी के पर आजादी के पूर्व अंग्रेज जमाने से पुल का निर्माण स्थानीय आवागमन के लिए कराया गया था, जो निरन्तर कई दशको से यातायात के दबाव में जर्जर हो चुका है, जिस पर बड़े हादसा होने की सम्भावना भी काफी हद तक बढ़ गयी थी। वही पुल सँकरा होने के कारण यातायात व्यवस्था पर काफी प्रभाव पड़ता था, जो निर्माण के बाद व्यवस्था ठीक हो गयी।

 

*विगत वर्षों के बाढ़ में सुरही का पानी पुल से ऊपर होने पर आवागमन बाधित*

चूंकि गौरतलब हो कि विगत कुछ वर्षों से शिवनाथ नदी की सहायक सुरही नदी पर बाढ़ की स्थिति होने से यातायात व्यवस्था पर काफी प्रभाव पड़ता था, क्योंकि नदी का पानी पुल के ऊपर हो जाने पर आवागमन ठप्प पर जाता था।लिहाजा बेमेतरा-दुर्ग एवं कवर्धा-रायपुर मार्ग बाधित हो जाता है, जिससे बाढ़ के दौरान राहगीर एवं मुसाफिर वैकल्पिक मार्गो का चयन करते थे, जो दुरगामी एवं कष्टप्रद होता था। जबकि अब जब पुल बन जाने के बाद भी कवर्धा-रायपुर के लिए आवागमन पुराने जर्जर पुल से हो रही है, जिस पर ऐतिहासिक जमाने के पुल की जर्जर स्थिति होने से अभी और मरम्मत की जरूरत है।

 

*नगरवासियों-क्षेत्रवासियों की मांग पर मिली एक वृहद पुल की स्वीकृति*

बरहहाल इस सम्बंध में जब दुर्ग-बेमेतरा हाइवे बाधित होने एवं पुल के दोनों ओर स्थानीय इलाके की संपर्क टूट जाने पर नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा शासन-प्रशासन से मांग की जा रही थी। फलस्वरूप छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग सम्बद्ध सेतु संभाग दुर्ग द्वारा नगर देवकर में वृहदस्तर के पुल के निर्माण को स्वीकृति दे दी गयी। जिससे निर्माण का रास्ता साफ हो गया।

 

 

*सुरही नदी पर वृहद पुल निर्माण से नगर को मिली एक नयी पहचान, नगरवासियों के लिए गौरव की बात*

फिलहाल राजकीय मार्ग पर सुरही नदी में उच्चस्तरीय पुल के निर्माण से नगर देवकर को एक नयी पहचान मिलने लगी है, जो नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों के लिए गौरव की बात है।बताया जा रहा है कि देवकर में घुमावदार पुल पर चलने से नगर के अधिकांश इलाके की झलक दिखाई पड़ती है, जिससे नगर के लिए यह वृहद पुल शान बन गया है।

 

*सुरही पर दर्जनों इलाकों में पुल की मांग*

फिलहाल स्टेट हाइवे पर बसे नगर देवकर में वृहद पुल बन जाने से यातायात व्यवस्था बेहतर हुई है,जो सुरही नदी कस बाढ़ पर भी प्रभावित नही होती है, जिससे सुरही नदी में बाढ़ पर भी लगातार आवागमन बना रहता है, इसके अलावा अभी भी नगर देवकर निकटवर्ती सुरही नदी के तट पर स्थित गांवो में पुल की मांग बढ़ने लगी है, जिसमे बासीन-भोजेपारा, बुधवारा-मोहगांव, कोहकाबोड़-अतरझोला की मांग के साथ देऊरगाँव-मौहाभाठा में पुलनिर्माण प्रस्तावित बताया जा रहा है।

 

*विभागीय अफसरों की लापरवाही एवं उदासीन रवैया चिंताजनक*

इस सम्बंध में जब विभागीय अफसरों में सेतु सम्भाग दुर्ग के कार्यपालन अभियंता वी.शुक्ला को सम्पर्क किया गया तो उनका दुरभाष नम्बर बन्द बताया। वही विभाग के अनुविभागीय अधिकारी के.के. यादव कॉल उठाने में असमर्थ रहे, तो वही सेतु विभाग के उप अभियंता- एल.के.सिन्हा द्वारा बताया गया कि वह फिलहाल हड़ताल पर है, तो एसडीओ से बात कर जानकारी ले लेने को कहा। जबकि ठेकेदार- अशोक मित्तल से बात करने पर सब-इंजीनियर से जानकारी लेने की बात कहकर फोन काट दिया।गौरतलब हो कि पुल के निर्माणाधीन दौर में गुणवत्ता एवं कार्यशैली पर काफी शिकायत भी सामने आई थी।

Related Articles

Back to top button