Uncategorized

*थान खम्हरिया नगर पंचायत मे अविश्वास प्रस्ताव 11-04 के मतो से पारित, धमधा-साजा विधानसभा सहित पूरे जिलेभर में अब कांग्रेस के हाथों में सारे नगरीय निकाय*

*(भाजपा जिलाध्यक्ष के गढ़ होने के बावजूद नही बचा पाई एक सीट, पार्टी के ही एक पार्षद ने क्रास वोट कर बढ़ाई मुसीबत)*

 

*थान खम्हरिया:-* नगर पंचायत मे आज कांग्रेस पार्षदो द्वारा लायी गयी अविश्वास प्रस्ताव पर निर्वाचन अधिकारी एसडीएम धनराज मरकाम की उपस्थिति मे मतदान संपन्न हुआ जिसमे अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे 11 तथा प्रस्ताव के विरूद्ध महज 4 मत पङे जबकि नगर पंचायत मे कुल 15 पार्षद मे कांग्रेस के पास 10 व भाजपा के पास 05 पार्षद है भाजपा के एक पार्षद ने क्रास वोट कर दिया,इस प्रकार 20 माह की भाजपा अध्यक्ष अंजना ठाकुर की कुर्सी धराशाही हो गया,कांग्रेसीयो ने आतिशबाज़ी व मिठाई बाटकर एक दूसरे को बधाई दी।गौरतलब है की कांग्रेस के 10 पार्षदो ने 10 मई 2022 को नगर पंचायत अध्यक्ष के विरूद्ध विभिन्न आरोपो के साथ अविश्वास प्रस्ताव हेतु कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत किया था।आज सुबह 11 बजे से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई मतदान मे अध्यक्ष अंजना ठाकुर उपाध्यक्ष महेश निषाद सहित सभी पार्षद दुर्गा माण्डले,विजय शर्मा,सोनिया जोशी,मनीष सेन,तितली बिन्दल,रीना सिन्हा,कन्हैया निर्मलकर,गणेश मंडावी,योगेश तिवारी,अफशाना बेगम,राजेन्द्र तिवारी,घनश्याम गंधर्व व संतोष तेली ने हिस्सा लिया,सर्वप्रथम अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा उपरान्त 12 बजे से 12.30 तक मतदान संपन्न हुआ दोपहर 1 बजे परिणाम की घोषणा हुई भाजपा पार्षदो ने पुनर्मतगणना की मांग रखी जिसको निर्वाचन अधिकारी ने खारीज कर दिया।आज मतदान पूर्व कांग्रेस के समर्थक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंशी पटेल के अगुवाई मे पूरी विश्वास के साथ सुबह 10 बजे से नगर पंचायत कार्यालय के सामने डटे रहे वही दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी भी कार्यकर्ताओ के साथ मोर्चा संम्हाले हुए थे।आज अविश्वास प्रस्ताव मे किसी की कोई आशंका नही थी सब कुछ स्पष्ट था कांग्रेस के पास 10 पार्षद होने के बावजूद भाजपा के 01 पार्षद को तोङने मे कामयाब रहे अब नगर पंचायत मे कांग्रेस का अध्यक्ष बनना तय हो गया है।।अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान व परिणाम तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष बंशी पटेल,कृषक कल्याण परिषद सदस्य पुन्नी लाल पटेल,ब्लाक अध्यक्ष जितेन्द्र उपाध्याय,अशोक बिन्दल,मनहरण सिन्हा,गोरेलाल चंद्राकर,हरिशरण क्षत्रिय,रोशन सिन्हा,एल्डरमेन फिरोज खान,सतीश जोशी,हुकुम सिन्हा,गौरव बिन्दल, करीम बेग,विष्णु माण्डले,लोकनाथ सिन्हा,मनीष बिन्दल,अजय शर्मा,राजेन्द्र दुबे,सिराज कुरैशी सहित बङी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button