छत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर श्री कृष्ण जन्माष्टमी और दही लूट उत्सव में हुए शामिल

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर श्री कृष्ण जन्माष्टमी और दही लूट उत्सव में हुए शामिल

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने गोविंदा उत्सव समिति को 1 लाख और नर्तक दल को 25 हजार रुपए देने की घोषणा

कवर्धा, 21 अगस्त 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर अपने कवर्धा प्रवास के दौरान कवर्धा के गांधी मैदान में आयोजित भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव व दही लूट उत्सव में शामिल हुए। मंत्री श्री अकबर ने जिले वासियों को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर गोविंदा उत्सव समिति को 1 लाख और नर्तक दल को 25 हजार रुपए देने की घोषणा की। मंत्री श्री अकबर ने भगवान कृष्ण और राधारानी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंनें पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की।
भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव पर कवर्धा के गांधी मैदान में दही लूट का विशेष आयोजन किया गया। जहां मंत्री श्री मोहम्मद अकबर शामिल हुए। इस दौरान मंत्री श्री अकबर का गोविंदा उत्सव समिति के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया गया । उत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, श्री अगमदास अनंत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जमील खान, पार्षद श्री अशोक सिंह, श्री मोहित महेश्वरी, श्री नरेन्द्र देवांगन, श्री चुनवा खान, श्री संतोष यादव सहित गोविंदा उत्सव के समिति के सदस्य उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button