मुंगेली

कलेक्टर और नगर पालिका अध्यक्ष ने किया 51 फीट ऊॅचा राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण

कलेक्टर और नगर पालिका अध्यक्ष ने किया 51 फीट ऊॅचा राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण

मुंगेली जिले में विकास की एक और कड़ी जुड गई। इसी तारतम्य में आजादी की अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के अंतिम दिन 17 अगस्त को डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम परिसर में कलेक्टर राहुल देव और नगर पालिका अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर 51 फीट ऊॅचा राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया। कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि आज हर्ष का विषय है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अंतिम दिन 51 फीट ऊॅचा राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया गया। उन्होने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश प्रेम की भावना को चिरस्थाई प्रदान करेगा उन्होने कहा कि शहीद जवानो की स्मृति को सहजने के लिए यहां शीघ्र ही शहीद स्मारक का निर्माण भी किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि जिले में लगातार विकास के कई कार्य किये जा रहे है। जो जिले के लिए यादगार साबित होगा। उन्होने 51 फीट ऊॅचा राष्ट्रीय ध्वज के लोकार्पण के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जिले में दिन प्रतिदिन विकास के नये आयाम गढ़ते जा रहे है। इसी कड़ी में लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से आज जिला मुख्यालय में 51 फीट ऊॅचा तिरंगा झण्डा का लोकार्पण किया गया। जो जिले के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, एसडीएम अमित कुमार, पार्षदगण, मीडिया के प्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में सैन्य बल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button