*रायपुर में होगी थल सेना भर्ती रैली का आयोजन*

*(ऑनलाईन पंजीयन 03 सितम्बर तक)*
बेमेतरा:- भारतीय थलसेना द्वारा छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थी हेतु अग्निवीर की भर्ती रैली का आयोजन रायपुर में किया जा रहा है। इस भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी को थलसेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in में ऑनलाईन पंजीयन/आवेदन करना अनिवार्य है। यह ऑनलाईन पंजीयन की प्रक्रिया 03 सितम्बर 2022 तक किया जा सकता है। ऑनलाईन पंजीयन करने के पश्चात् प्रवेश पत्र जिसमें रैली स्थल, समय की जानकारी आपकी पंजीकृत ईमेल में 05 नवम्बर 2022 तक भेजा जावेगा।
रैली हेतु अभ्यर्थियों के पास आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक खाता, ई-मेल आईडी, मोबाईल नंबर होना अनिवार्य है। भर्ती रैली निःशुल्क है, चयन आपकी अर्हता/योग्यता एवं भर्ती रैली में प्राप्त अंको के वरिष्ठता क्रम के आधार पर होगा। अधिक जानकारी हेतु सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के दूरभाष 0771-2965213 या जिला रोजगार कार्यालय, बेमेतरा के दूरभाष 07824-222665 या भारतीय थलसेना के वेबसाईट से प्राप्त कर सकते है। भर्ती रैली में सम्मिलित होने हेतु अभ्यार्थी को ऑनलाईन पंजीयन/नामांकन अनिवार्य है।