साहू समाज के बेटी को बलौदाबाजार जिला प्रशासन से न्याय नही मिलते देख , अखिल भारत हिंदु महासभा के जिला अध्यक्ष अमिताब जी ने रक्षा बंधन के दिन 11 अगस्त 2022 को पिडिता को न्याय दिलाने जेल भरो आंदोलन में अपने समर्थकों सहित शामिल होंगे

साहू समाज के बेटी को बलौदाबाजार जिला प्रशासन से न्याय नही मिलते देख , अखिल भारत हिंदु महासभा के जिला अध्यक्ष अमिताब जी ने रक्षा बंधन के दिन 11 अगस्त 2022 को पिडिता को न्याय दिलाने जेल भरो आंदोलन में अपने समर्थकों सहित शामिल होंगे – – – – – – – – – – – – – – — – -रायपुर / अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष श्री अमिताब नामदेव जी ने आग बबुला होते हुये कहा कि धिक्कार हैं बलौदाबाजार जिला प्रसासन को , क्या हो गया हैं बलौदाबाजार जिला प्रशासन को – ?. एक भ्रस्ट अधिकारी से इतना मोह हो चुका है , तिल्दा तहसील में तत्कालीन तहसीलदार रहते हुये नरेंद्र बंजारा ने आरोपियों से लेन देन कर पिडिता के आवेदन को खारिज कर देना , बंजारा के खिलाफ उनके ही वरिस्ठ न्यायालयों के वरिष्ठ अधिकारियों , न्यायालय SDM रायपुर , न्यायालय आयुक्त रायपुर संभाग रायपुर , न्यायालय राजस्व न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर सर्किट कोर्ट रायपुर ने तहसीलदार का गंभीर लापरवाही पाया है। सभी न्यायालयों के आदेश के साथ 09/09/2021 को पिडिता ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से मुलाकात कर के एक आवेदन दी थी , की मेरे मामले में नरेंद्र बंजारा ने आरोपियों से लेंन देन कर मेरे साथ अन्याय किया है इसलिये नरेंद्र बंजारा को बर्खास्त किया जाये। माननीय मुख्यमंत्री ने आवेदिका के आवेदन को गंभीरता से लिया और आयुक्त रायपुर संभाग रायपुर को जांच के लिये भेजा , आयुक्त महोदय ने 05 महीने तक पिडिता के शिकायत पत्र के बिंदु वार जांच किया। जांच में नरेंद्र बंजारा को दोषी पाया गया तब नरेंद्र बंजारा के खिलाफ 01/02/2022 को विभागीय जांच के आदेश देते हुये अपर कलेक्टर श्री बिरेन्द्र बहादुर पंच भाई रायपुर को विभागीय जांच अधिकारी बनाया , फिर विभागीय जांच अधिकारी पंच भाई साहब ने 09/02/2022 को न्यायालय अपर कलेक्टर रायपुर ने प्रकरण क्रमांक 01/ वर्ष 2022 दर्ज कर जांच शुरू कर नरेंद्र बंजारा के खिलाफ आरोप के कार्यवाही करने के लिये नोटिस जारी कर 23/02 /2022 को न्यायालय में उपस्थित होने कहा गया था। 23/02 2022 को नरेंद्र बंजारा उपस्थित नही हुवा और आवेदन प्रस्तुत कर न्यायालय को अवगत कराया कि सुनवाई तिथि में उपस्थित नही हो पायेगें। जांच लगातार जारी था इसी बीच मे नरेंद्र बंजारा ने 06 मई 2022 को हाई कोर्ट बिलासपुर में WPC NO 3460/2022 एक याचिका लगाया तो 11मई को हाई कोर्ट बिलासपुर ने अगली सुनवाई तक विभागीय जांच का रोक लगाया और अगली सुनवाई के डेट 15 जुलाई 2022 दिया गया। बलौदाबाजार जिला क्लेक्टर ने गंभीर लापरवाही करते 28 मई 2022 को नरेंद्र बंजारा को भाटापारा में अनुविभागीय अधिकारी के पद पर पदस्थ कर दिया , जबकि न्यायालय हाई कोर्ट बिलासपुर में सुनवाई का डेट आया नही था , मामला हाई कोर्ट में अगली सुनवाई तक विचारा धीन हो , इस तरह से कलेक्टर बलौदाबाजार ने गंभीर लापरवाही करते हुये नरेंद्र बंजारा को SDM बना दिया , उसी बात को लेकर पिडिता आशा देवी साहू ने माननीय मुख्यमंत्री जी , माननीया राज्यपाल जी , कलेक्टर बलौदाबाजार को आवेदन देकर निवेदन किये है कि हाई कोर्ट बिलासपुर में मामला का निराकरण होते तक , नरेंद्र बंजारा को SDM भाटापारा के पद से हटाया जाये , 10 अगस्त 2022 तक नही हटाने पर – रक्षाबंधन के दिन दिनाँक 11 अगस्त को पिडिता आशा देवी साहू द्वारा राजभवन रायपुर के समक्ष जेल भरो आंदोलन करेंगे , जिसका समर्थन में साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता साहू ( महिला प्रकोष्ठ ) , छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सनद बंटी साहू , छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के न्याय प्रकोष्ठ के संयोजक श्री आनंद राम साहू जी , छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शांतनु साहू जी , जिला साहू संघ रायपुर के ऑडिटर तुलेश साहू जी , तहसील साहू संघ आरंग के युवा अध्यक्ष लुकेश साहू , यादव महासभा के रायपुर जिला अध्यक्ष श्री अशोक यादव जी ने पुर्व में अपना समर्थन पिडिता को दे चुके हैं। आज दिनाँक 03 अगस्त को अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष श्री अमिताब नामदेव जी ने भी पिडिता आशा देवी साहू के समर्थन में आगे आकर कहा कि 10 अगस्त तक नरेंद्र बंजारा को नही हटाया गया तो 11 अगस्त को जेल भरो आंदोलन में अपने समर्थको व कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होंने मजबूर होंगे ।



