छत्तीसगढ़

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की पहली वर्षगांठ पर वृक्षारोपण किया गया

RajeevGupta@sabkasandesh.com

कोंडागांव । इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर 7 सितम्बर शनिवार को उप डाकघर कोंडागांव में केक काटकर पहली वर्षगाँठ मनाई गई। इस अवसर पर समस्त डाक कर्मचारियों के द्वारा डाकघर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इसके पश्चात ग्रामीण डाक सेवको के बीच  क्विज प्रतियोगिता रखा गया। जिसमे सभी ग्रामीण डाक सेवको ने हिस्सा लिया, जिसमें पीयूष सिन्हा एबीपीएम कमेला ने सबसे  अधिक अंक प्राप्त किया। जिसे शाखा प्रबंधक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) कोंडागांव श्री शतीस चिटेमिरेड्डी एवं उपडाकपाल श्री दीपक वासनिक ने उपहार भेट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कोंडागांव उपडाकघर के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button