छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

द्रोपदी मुर्मू के जीत और बेहतर स्वास्थ्य के लिए दया ङ्क्षसह ने कराया महामृत्युंजय यज्ञ कान्हा महाराज संग बनारस से आए 51 आचार्यों ने किया यज्ञ

भिलाई। द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति के लिए चुनी गई हैं। यह पहले ही पता चल गया था कि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने वाली हैं। क्योंकि आंकड़ों और वोट के गणित से यह साफ हो गया था। आज द्रौपदी मुर्मू की जीत की खुशी और बेहतर स्वास्थ्यए दीर्घायु के लिए भिलाई में महा मृत्युंजय का जाप किया गया। पावर हाउस के राजराजेश्वरी मंदिर में यह आयोजन किया गया। भाजपा पार्षद एवं बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह के नेतृत्व में महामृत्युंजय कराया गया। दया सिंह ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति के लिए चुनी गई हैं। यह देश के लिए खुशी की बात है। एक आदिवासी बेटी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौका दिया है। प्रधानमंत्री व एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के लिए प्रत्याशी बनाया और आज जीत भी हो गई। उनके दीर्घायु के लिए कान्हा महाराज और बनारस के 51 विद्वान आचार्यों के साथ महामृत्युंजय कराया गया। सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button