पौधरोपण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है: दिनेश पाण्डेय

रतनपुर—पेड़- पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं। इनसे हमे छाया, फल, फूल के साथ प्राणवायु आक्सीजन भी मिलता हैं। इसलिए जरूरी है कि हमे अधिकाधिक संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए। उक्त संकल्प आदर्श ग्राम मदनपुर के बालकृष्ण सेवा आश्रम मे आयोजित वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण के शुरूआत पर कार्यकर्ताओं ने लिया। शिक्षक दिनेश पाण्डेय ने कहा- पौधरोपण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, पौधरोपण करके धरती माता के श्रृंगार को बढ़ाना चाहिए।आश्रम के प्रभारी देवीप्रसाद साहू के नेतृत्व मे आयोजित वृक्षारोपण अभियान मे गायत्री प्रज्ञा पीठ रतनपुर के प्रमुख ट्रस्टी शिक्षक दिनेश पांडेय, संस्कार भारती के कार्यकारी अध्यक्ष शुकदेव कश्यप.सामाजिक कार्यकर्ता, सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर के प्राचार्य मुकेश श्रीवास्तव, रविंद्र सोनी भी शामिल हुए।आवंला, अशोक के पांच पौधो को रोपित कर उसकी सुरक्षा का संकल्प भी सभी ने लिया।अभियान के अगले चरण मे 50 पौधै रोपित किये जायेंगे। इस अभियान मे उपेंद्र कुमार यादव ,अनिल यादव,कृष्णा यादव, कन्हैया साहू, बांके बिहारी साहू, अरूण साहू,सूरज साहू,कमलेश साहू, मनहरण साहू भी का विशेष योगदान रहा