शहर में लगे अनुपयोगी होर्डिंग्स/फ्लैक्स को निकालें-आयुक्त

दुर्ग ! शहर में लगे अधिकांश होर्डिंग्स, फ्लैक्स जो अनुपयोगी है जिनका समय सीमा समाप्त हो गया है एैसे सभी होर्डिंग्स फ्लैक्स को नगर पालिक निगम द्वारा जल्द निकाला जाएगा। निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा एैसे सभी होर्डिंग्स/फ्लैक्स को निकालने का आदेश दिया गया है।
इस संबंध में जारी आदेश में आयुक्त ने कहा है कि शहर भ्रमण के दौरान यह पाया गया है कि नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में जन्मदिन, अतिथि नगर आगमन, राष्ट्रीय/धार्मिक पर्व/त्योहारों का बधाई संदेश आदि के होर्डिंग्स/फ्लैक्स समय व्यतीत हो जाने के बाद भी लगा हुआ हैं। समय गुजर जाने के बाद उक्त होर्डिंग्स/फ्लैक्स का कोई औचित्य नहीं हैं। इस संबंध में उन्होंने शिव शर्मा अतिक्रमण प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि वे शहर के प्रमुख मार्गो एवं चैक-चैराहों में लगे अनुपयोगी होर्डिंग्स/फ्लैक्स को निकालने की निरंतर कार्यवाही करें तथा कार्यवाही की प्रगति से अवगत करायें।