छत्तीसगढ़

पति, सास ससुर पर जुर्म दर्ज

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ तखतपुर- नवाडीह पाली में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पति सहित सास ससुर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार जूनापारा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत नवाडीह पाली निवासी अनिता ध्रुव के साथ उसके पति व उसके परिजनों के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद 17 अगस्त को ही सुनिता धु्रव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थाी। उक्त मामले में पुलिस ने मौके पर पंहुच कर शव का पंचनामा कर पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। वहीं सुनिता ध्रुव के माता पिता ने एसपी बिलासपुर के पास लिखित शिकायत कर सुनिता ध्रुव के पति एवं उसके परिजनों द्वारा दहेज को लेकर बार-बार प्रताड़ित करने की बात कही थी। चार सितंबर को उक्त मामले का पीएम रिपोर्ट पुलिस को प्राप्त हुआ। इस परपुलिस ने मृतका के पति मुकेश ध्रुव, रामनाराण ध्रवु , द्रोपती ध्रुव पर धारा 304 बी के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button