छत्तीसगढ़

फसल बीमा कराने समितियों में शिविर 15 जुलाई तक

फसल बीमा कराने समितियों में शिविर 15 जुलाई तक

बिलासपुर, 8 जुलाई 2022

किसानों को फसल बीमा का आवरण दिलाने और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत अन्य फसलों के पंजीयन के लिए शिविरों की श्रृंखला 8 जुलाई से शुरू हो गई है, जो कि 15 जुलाई तक चलेगी। किसानों की सुविधा के लिए ये शिविर सहकारी समितियों के कार्यालय परिसर में आयोजित किये जा रहे हैं। जिले की सभी 113 सहकारी समिति कार्यालयों में इस दौरान शिविर आयोजित किये जाएंगे। क्षेत्र के आरएईओ, सहकारी समिति प्रबंधक, पटवारी, आरएचईओ एवं कृषक मित्र शिविर में मौजूद रहकर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं राजीव गांधी किसान न्याय योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ उन्हें फार्म भरने के लिए मार्गदर्शन भी दिया जायेगा। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने इन शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील किसानों से किया है।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button