छत्तीसगढ़

सम्मान समारोह में नित्या ने अपने अनुभव किये साझा

RajeevGupta@sabkasandesh.com

कोंडागांव । कल्पना चावला स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत 90 दिनों के लिए फ्रांस इंटरनेशनल स्पेस यूनिवर्सिटी में ट्रेनिंग पूर्ण कर वापस लौटी नित्या पाण्डेय के सम्मान में युवा कांग्रेस के महासचिव अमन सागर द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस समारोह में ज़िले के स्कूली बच्चों की भी सहभागिता रही, जिनके साथ नित्या ने अपने अनुभव साझा किये।
आपको बता दे की भारत के कुल 4 प्रतिभावान विद्यार्थियों का चयन कल्पना चावला स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत हुआ था, जिसमे से नित्या पांडे भी एक नाम है।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजाराम त्रिपाठी, डॉ. कनवर, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मिश्रा, शिप्रा त्रिपाठी आल इंडिया रेडियो से सुगम संगीत की ग्रेड कलाकार, एनएसएस प्रभारी आरके जैन, मधु तिवारी, पीटीआई प्रभारी  बी. जॉन, नर्सिंग स्कूल के शिक्षक व छात्राओं सोनल निषाद, मोनिका बलिहार, काजल सेठिया, शिल्पा मंडल, परमेश्वर पांडे, नवोदय विद्यालय से स्नेहिल सिंह – प्रभारी प्राचार्य, शिक्षक राजेश कुमार, स्वाति शर्मा, अनुश्री कनोजिया, पूनमदास वैष्णव, उमाशंकर कृतिका प्रधान, अभिषेक उपाध्याय, सुश्री अंजू बेरा, श्रीमती वीणा सिंह, सुष्मा सिंह, विजय नारयण पाण्डेय सहित कोंडागांव शहर के सभी स्कूल के बच्चे उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button