छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

गुंडागर्दी करने वालों को पकडऩे की मांग को लेकर कर्मचारी बैठे भूख हड़ताल पर

भिलाई। दुर्ग जिला गुमास्ता कर्मचारी संगठन ने मंगलवार सुबह 10:30 बजे से प्रियदर्शिनी परिसर स्थित एसीएन केबल नेटवर्क कंपनी के मुख्यालय के सामने भूख हड़ताल शुरु कर दी। संगठन अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गई है। संगठन के सचिव त्रिलोक मिश्रा सहित अन्य सदस्य आज भूख हड़ताल पर बैठे।

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि एनसीएन केबल नेटवर्क मुख्यालय में जबरिया प्रवेश को बंद कराया जाए। संचालक मंडल द्वारा कर्मचारियों को धमाकाने, नौकरी से निकालने एवं न्यूज चैनल के पासवर्ड को प्राप्त कर उसका दुरुपयोग करने वाले बीएसपी कर्मचारी नदीम अहमद, अली अजगर तथा रायपुर निवासी गुरूचरण सिंह होरा, अमिद खान, नरेश कश्यप, अरूण वर्मा, पल्लव सोम, राजू पंजरिया, समशुल खान, सुखदेव सिंह सहित अन्य लोगों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।

Related Articles

Back to top button