छत्तीसगढ़

पदम पुरस्कारों के लिए नामांकन 10 अगस्त तक

पदम पुरस्कारों के लिए नामांकन 10 अगस्त तक

बिलासपुर, 27 जून 2022

भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत वर्ष 2023 में पदम् विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री पुरस्कार प्रदान करने के लिए निर्धारित पात्रता एवं मापदंड के अनुरूप स्पष्ट अनुशंसा सहित योग्य एवं पात्र व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किये जा रहे हैं। नामांकन प्रस्ताव उपलब्ध कराने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2022 है।
पद्म पुरस्कार देश का सर्वाेच्च नागरिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा कला, साहित्य और शिक्षा, खेल चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों एवं सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। कोई भी व्यक्ति, किसी जाति, व्यवसाय, हैसियत या लिंग के भेदभाव के बिना इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। इन पुरस्कारों से संबंधित विधान और नियमावली वेबसाईट
http://padmaawards.gov.in
पर उपलब्ध है।
पद्म पुरस्कारों हेतु निर्धारित पात्रता एवं मापदंड के अनुरूप स्पष्ट योग्य एवं पात्र व्यक्ति कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण, सीपत रोड, सरकंडा, बिलासपुर में नामांकन प्रस्ताव जमा कर सकते हैं।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

Related Articles

Back to top button