छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला दुर्ग के अध्यक्ष बने रफेल थॉमस
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला दुर्ग के अध्यक्ष बने रफेल थॉमस
दुर्ग। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी के निर्देशानुसार संभागीय अध्यक्ष छगन साहू निर्वाचन अधिकारी के द्वारा छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला दुर्ग के अध्यक्ष पद हेतु आज 26 जून 2022 को चुनाव भिलाई होटल में संपन्न हुआ। जिले के ब्लॉक अध्यक्षों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से दुर्ग जिला अध्यक्ष के रूप में रफेल थॉमस चुने गये। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र सिंह केम्बो सहित ब्लॉक अध्यक्षों श्रीमती प्रिया गुप्ता, स्टालिन समुएल, विनोद चौबे, सुरेश वाहने तथा पदाधिकारीगण दिनेश पुरवार, विजय जैन आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष छगन साहू ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रफेल थोमस को बधाई दी। उपस्थित पत्रकारों ने फूल-मालाओं से रफेल थॉमस का स्वागत किया।