छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ रायपुर जिला इकाई कवर्धा की जिला स्तरीय आवश्यक बैठक वन काष्ठागार कवर्धा में दिनांक 25/06/2022 को प्रातः 11:00 बजे रखा गया

 

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ रायपुर जिला इकाई कवर्धा की जिला स्तरीय आवश्यक बैठक वन काष्ठागार कवर्धा में दिनांक 25/06/2022 को प्रातः 11:00 बजे रखा गया है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ द्वारा मार्च अप्रैल माह में किए गए हड़ताल के संबंध में चर्चा होगी। शासन द्वारा 60 दिवस में वन कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन मिलने पर छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने अपना हड़ताल स्थगित किया था किंतु आज 60 दिवस से अधिक का समय बीत चुका है और शासन द्वारा किसी भी प्रकार की मांग पूरी करने संबंधी कार्यवाही नहीं की गई है। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ पुन: आंदोलन में जाने की तैयारी कर सकता है। साथ ही वनमंडल स्तर पर विभिन्न समस्याओं को लेकर भी यह बैठक महत्वपूर्ण है। जिलाध्यक्ष श्री परसराम चंड्राकर ने वन विभाग के समस्त वन कर्मचारी गणों को इस बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है। इस आशय की जानकारी वन कर्मचारी संघ के जिला सचिव गणेश सिंह ठाकुर ने दिया।

जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ कबीरधाम

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button