छत्तीसगढ़

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन

28 जून को निर्वाचन क्षेत्रों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

बस्तर/जगदलपुर -छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के तहत मंगलवार 28 जून को मतदान किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा बस्तर जिले के तोकापाल जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोंडालूर, घाटधनोरा, सिंगनपुर, सालेपाल, साकरगांव, जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत पंडरीपानी-2, मारकेल-2, बस्तर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाकेल, तुरपुरा, सुधापाल, कोलचूर, दरभा जनपद पंचायत क्षेत्र के पखनार-2, दरभा, बास्तानार जनपद पंचायत क्षेत्र के बड़े काकलूर-1, बड़े बोदेनार-2 में शासकीय संस्थानों व कार्यालयों हेतु मंगलवार 28 जून को मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button