छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

जगह-जगह विराजे भगवान गणेश

भिलाई। इस्पात नगरी में आज जगह-जगह भगवान विघ्नहर्ता की प्रतिमा स्थापना के साथ पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही ग्यारह दिवसीय गणेशोत्सव का आगाज हो गया।

भिलाई शहर में गणेशोत्सव के पहले दिन आज विधि विधान के साथ भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई। इस बार भी गणेशोत्सव के लिए शहर में भव्य पंडालों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में छोटे पंडालों पर भी गणेश प्रतिमा विराजित की गई है। न्यू आजाद गणेशोत्सव समिति सेक्टर-2 में विश्व प्रसिद्ध अलब्र्ट म्यूजियम का स्वरूप देकर निर्मित पंडाल खासा आकर्षण बिखेर रहा है। खुर्सीपार में नव युवा मित्र मंडल द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण जीई रोड के किनारे किया गया है। इस पंडाल में 15 फीट उंची गणेश जी की प्रतिमा विराजित की गई है। पावर हाउस में सेक्टर-4 के जगन्नाथ मंदिर के तर्ज पर बनाए गए भव्य पंडाल में गणेश जी विराजित है। सेक्टर-10 सहित विभिन्न सेक्टर में गणेशोत्सव का पर्व धूमधाम के साथ आज से मनाया जा रहा है। भिलाई-3 चरोदा और कुम्हारी में भी ग्यारह दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव का आगाज करते हुए गणेश प्रतिमाओं को विराजित कर पूजा अर्चना शुरू की गई।

Related Articles

Back to top button