छत्तीसगढ़

बस इतनी सी बात बहस के चलते बेटे ने अपने बाप की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

झिरन्या थाना क्षेत्र के छोटी बामनपुरी गांव से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पिता ने बेटे को काम करने के लिए कहा तो बेटे ने कुल्हाड़ी से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया, इसके बाद साक्ष्य छुपाने की नियत से शव को घर के बाहर गोबर के ढेर में दबा दिया। घटना के बाद से हत्यारा बेटा फरार है। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसका पीएम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।झिरन्या पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छोटा बामनपुरी गांव में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात चिरिया वन रेंज के स्थाई कर्मी सुमारिया उर्फ सुमेरसिंह जमरे (53) और उसके बेटे थानसिंह के बीच काम करने की बात पर कहासुनी हो गई थी देर रात चला विवाद सोमवार सुबह तक जारी ही रहा। सुमारिया (पिता) का केवल इतना कहना था कि बेटा काम करे। इसी बात से तैश में आकर आरोपी बेटे ने कुल्हाड़ी से बाप को मौत के घाट उतार दिया और घटना की भनक किसी को न लगे और साक्ष्य छुपाने के लिए आरोपी ने पिता के शव को घर के बाहर गोबर में दबाया और फरार हो गया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button