छत्तीसगढ़

रायपुर की रोलिंग मिल में ब्लास्ट, 3 इलेक्ट्रीशियन बुरी तरह झुलसे

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर-  छत्तीसगढ़ की राजधानी के औद्योगिक क्षेत्र उरला में एक हादसा हो गया। यहां वेंकटेश्वर इस्पात नाम की रोलिंग मिल में आगजनी की वजह से तीन कर्मचारी घायल हो गए। सुबह काम के दौरान यहां के विद्युत विभाग में जोरदार धमाका हुआ। घटना के बाद घायल कर्मचारियों को एक प्रायवेट बर्न सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की वजह का पता लगाने उरला पुलिस छानबीन कर रही है।

धमाके की आवाज सुन भागे कर्मचारी 

  1. वेंकटेश्वर इस्पात फैक्ट्री में सुबह करीब 9 बजे अचानक पैनल में जोरदार ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। पास के दूसरे प्लांट में भी कर्मचारी घबराकर बाहर आ गए। अफरा तफरी के माहौल में तीन इलेक्ट्रीशियन भगवती प्रसाद, जयनारायण पांडे और राजेंद्र चौहान गंभीर रूप से झुलस गए। कर्मचारियों के कपड़े, बाल और त्वचा जल चुकी है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button