छत्तीसगढ़

डड़सेना कलार समाज को संगठित बनाने अधिकारी-कर्मचारियों का बनेगा पैनल

डड़सेना कलार समाज को संगठित बनाने अधिकारी-कर्मचारियों का बनेगा पैनल

अधिकारी-कर्मचारियों को सदस्य बनाने चार स्तर अलग-अलग सदस्यता शुल्क निर्धारित

समाज के अधिकारी कर्मचारियों की पहली बैठक में 30हजार रुपए सदस्यता शुल्क जमा

कवर्धा, 11 जून 2022। डड़सेना कलार समाज कबीरधाम अपने समाज को आर्थिक, समाजिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिला कलार समाज द्वारा शासन-प्रशासन अथवा शासकीय उपक्रमों में अलग अलग विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे समाजिक बंधुओं को सदस्यता बनाएं जाएंगे। सदस्यता शुल्क चार भागों में वर्गीकृत किया गया है। वार्षिक सदस्यता के 100 रुपए, छः वार्षिक सदस्यता के लिए पांच सौ रुपए, आजीवन सदस्यता के लिए 25 सौ रुपए तथा संरक्षक के लिए पांच हजार रुपए सदस्यता शुल्क निर्धारित है। आज पहली बैठक में 20 अधिकारी-कर्मचारियों ने सामाजिक रूप से सदस्यता लेते हुए समाजिक कोष में 30 हजार रुपए जमा कराए।

कवर्धा के राजमहल कालोनी में स्थित डड़सेना कलार समाज कबीरधाम समाजिक बैठक हुई। बैठक में समाज के जिला अध्यक्ष श्री रूपेंद्र जायसवाल ने समाज के अधिकारी-कर्मचारियो की इस बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश ही नही बल्कि कबीरधाम जिले में डड़सेना कलार समाज अपनी मेहनत और कठिन परिश्रम से आगे बढ़ रहा है। आज शासन द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में समाज के युवाओं की भागीदारी भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा यह भागीदारी अन्य समाज की जागरूकता एवं सक्रियता के सामने हमारे समाज की भागीदारी बहुत कम है। इसके लिए समाज ने समाज को आर्थिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने का निर्णय लेते हुए समाज के शासकीय सेवको को भी सदस्यता बनाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। समाज के वरिष्ठ जनों का मानना है कि सामाजिक संघ में अधिकारी – कर्मचारियों को जोड़ने से समाज को और आगे बढ़ने में और अधिक बल मिलेगा। समाज के बेहतर बनाने में अलग अलग विचार और सुझाव भी आएंगे। यह सुझाव समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढाने में हम सबका महत्वपूर्ण काम भी आएगा। इस बैठक में जिला सचिव श्री श्रवण कुमार, कोषाध्यक्ष श्री रोहित जायसवाल, श्री रामकुमार सिन्हा, श्री शिव कुमार सिन्हा तथा गुलाब डड़सेना ने अपने अपने सुझाव और विचार रखे। बैठक में नरेंद्र सिन्हा, महेश जायसवाल ,निरंजन जायसवाल, राधे सिन्हा, रामनारायण सिन्हा, हर्षन सिन्हा, चन्द्र कुमार जायसवाल, रामभाऊ जायसवाल, लोकेश जायसवाल, राम जी जायसवाल, नेम सिंग जायसवाल, चेतन सिन्हा, भागवत सिन्हा ,शशि भूषण डड़सेना, संजय जायसवाल , नवीन जयसवाल, नरेंद्र सिन्हा, तिजऊ जयसवाल, जीवन जायसवाल, गणेश सिन्हा, पंकज सिन्हा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी व अर्द्ध शासकीय सेवाएं से रहे कर्मचारी उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button