छत्तीसगढ़

दंडित बंदी रामराय की मृत्यु पर दंडाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

दंडित बंदी रामराय की मृत्यु पर दंडाधिकारी ने
दिए जांच के आदेश

बिलासपुर 9 जून 2022

दंडित बंदी रामराय, पिता सरवन, उम्र लगभग 81 वर्ष, जाति सतनामी, निवासी सिलादेही, थाना जैजैपुर, जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) की अपोलो अस्पताल बिलासपुर में उपचार के दौरान 23 मई 2022 को रात्रि 10.10 बजे मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी बिलासपुर द्वारा जांच के आदेश दिये गये है।
उक्त बंदी के मृत्यु के संबंध में जिस किसी व्यक्ति को कोई जानकारी प्रस्तुत करना हो तो, वे जिला कार्यालय बिलासपुर स्थित न्यायालय कक्ष क्रमांक 36 में 23 जून 2022 तक प्रस्तुत कर सकते है।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button