कोंडागांव में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, 9 युवाओं ने ली सदस्यता
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/SABKA-SANDESHpng-1-300x77-1.png)
✍Rajeev Gupta
कोंडागांव । छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी(कोको पाढी) ने कोंडागांव पहुंच ली कार्यकर्ताओं की बैठक साथ मे छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी के.के. शास्त्री जी ने बस्तर संभाग के सोशल मीडिया के पदाधिकारियों की ली क्लास।
कोको पाढ़ी ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते कहा पार्टी की रीढ़ की हड्डी है युवा कांग्रेस। आप सभी के संघर्षों ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार दी है, साथ ही आप सभी बस्तर के जांबाज युवा नेताओं के संघर्षों को हम भुला नही सकते जिनके अथक प्रयासों के चलते बस्तर संभाग के 12 में 11 सीट पर कांग्रेस के विधायक जीत कर आये हैं। संघर्ष के समय को याद करते कहा हमारे युवा साथी हर लड़ाई में कन्धे से कंधा मिलाकर काम किया है पिछले 15 वर्षों में भाजपा की सरकार के समय कई यातनाएं सही हैं जेल तक गए हैं लाठियां खाई हैं हम उस दौर को भुला नही सकते उसके बावजूद लगातार डटे रहे और कांग्रेस को विजयश्री दिलाई है अभी दन्तेवाड़ा उपचुनाव में फिर एक बार सभी युवा साथियों को मेहनत करनी है और 12 में12 कांग्रेस युक्त बस्तर भाजपा मुक्त बस्तर बनानी है।
के के शास्त्री ने सोशल मीडिया के साथियों को संबोधित करते कहा सोसल मीडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है, साथ ही केंद्र की मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों को लोगों के सामने लानी है। भाजपा के पास पेड न्यूज है पर कांग्रेस पार्टी जमीन स्तर पर काम करने वाले युवा साथियों के दम पर उनके काम पर विश्वास करती है। साथ ही साथ युंका प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में 9 युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ओर पार्टी के हित मे कार्य करने की शपथ भी ली ।
कार्यक्रम में कोंडागांव युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विशाल शर्मा, युवा नेता रितेश पटेल, सोसल मीडिया प्रदेश संयोजक तरुण भौमिक, बस्तर संभाग संयोजक नौशाद खान, अभिषेक बाजपेयी, मोना पाढ़ी, दनेन्द्र राजपूत, दीपक गांधी, रिंकू बघेल, रविन्द्र दीवान, आकाश महंत, अभय मण्डल, सुरेश मरकाम, विशाल भद्र, वेदप्रकाश बेसरा, नारायणपुर विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस देवेंद्र कोर्राम, कोंडागांव ब्लॉक अध्यक्ष सतीश नेताम, रंजीत गोटा, वरुण सेठिया, नंदू दीवान, पिंटू सेठिया, सत्या दीवान, शम्भू, हुकुम सेठी, कार्तिक पोयाम समेत सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।