छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ महासमुंद की श्रीजल देखेंगी चंद्रयान-2 की लैंडिंग

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ महासमुंद-  महासमुंद की प्रतिभाशाली छात्रा श्रीजल चंद्राकर ‘चांद पर चंद्रयान-2 की लैंडिंग करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देखेंगी। बैंगलुरु के इसरो मुख्यालय में 7 सितंबर को पीएम की मौजूदगी में ‘चांद पर चंद्रयान-2 की लैंडिंग’ को लाइव दिखाया जाएगा। इस दौरान इसरो के ऑडिटोरियम में पीएम मोदी के साथ वैज्ञानिकों की टीम और देशभर से चयनित 50 बच्चे और उनके पालक मौजूद रहेंगे।

क्विज में गर्ल्स कैटगरी में किया छत्तीसगढ़ से टॉप

  1. दरअसल, 22 जुलाई को चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के बाद इसरो की ओर से ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया गया था। 10 से 25 अगस्त तक हुए इस ऑनलाइन क्विज में 6 मिनट में स्पेस साइंस से संबंधित 20 सवालों का जवाब देना था। श्रीजल ने पूरे छत्तीसगढ़ में गर्ल्स कैटेगिरी में टॉप किया है। इसलिए उसका चयन पीएम के साथ चंद्रयान-2 की लैंडिंग देखने के लिए हुआ है। बुधवार को इसरो के दिल्ली कार्यालय से श्रीजल को इसके बारे में जानकारी मिली।
  2. केवीए से 217 बच्चों ने क्विज में लिया था हिस्सा 

    श्रीजल चंद्राकर केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में कक्षा नवमी की छात्रा हैं। उसके पिता योगेश चंद्राकर महासमुंद में एलआईसी में पदस्थ हैं और मां ममता चंद्राकर गृहिणी हैं। श्रीजल शुरू से ही पढ़ाई में आगे रही हैं। साथ ही स्केटिंग में नेशनल गेम्स खेल चुकी हैं। केवीए के प्राचार्य एके चंद्राकर और फिजिक्स के टीचर हिमांशु त्रिपाठी ने बताया केवीए से 217 बच्चे और 25 शिक्षक इस क्विज में शामिल हुए थे। इसमें से श्रीजल ने प्रदेश में टॉप कर केवीए के साथ महासमुंद का नाम रोशन किया है।

  3. क्विज में पूछा- इसरो की स्थापना कब हुई? 

    ऑनलाइन क्विज के दौरान 6 मिनट में 20 सवालों का जवाब देना था। इसमें इसरो की स्थापना कब हुई, चंद्रयान-2 कब लांच हुआ, पीएसएलवी और जीएसएलवी क्या है? जैसे सवाल शामिल थे।
    ‘मैं उत्साहित हूं, पीएम से मिलूंगी तो पूछूंगी- आप देश के लिए और क्या-क्या सोच रहे हैं’

  4. पीएम नरेंद्र मोदी से होने वाली मुलाकात को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। उनसे मिलने पर मैं पूछूंगी कि आप देश के लिए और क्या-क्या सोच रहे हैं। मैं अभी नवमी कक्षा में हूं, आगे 11वीं में मैथ्स लेकर पढ़ाई करना चाहती हूं, फिर क्लैट के जरिए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर मजिस्ट्रेट बनना चाहती हूं। यही मेरा लक्ष्य है।

     

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button