*सद्गुरु कबीर प्रगट संदेश यात्रा पहुँचा ग्राम नेवनारा यात्रा में किसान नेता के नेतृत्व में भव्य स्वागत*

बेमेतरा:- सदगुरु कबीर प्रगट उत्सव एवं सद्भावना संदेश यात्रा ग्राम कबीर कुटी बेमेतरा किसान नेता योगेश तिवारी जी ने बताया कि कबीर दास जी का सद्भावना संदेश यात्रा आज मेरे गृह ग्राम नेवनारा में पहुँचा है। पुरे गाँव के लोगों ने सदभावना संदेश यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान महिला मंडली के लोगों ने भव्य कलश यात्रा निकालकर पुरे गाँव का भ्रमण किया। ये यात्रा सोंढ, बेरला कबीर आश्रम, बहेरा, मोहरेंगा, धौराभाठा, बिरोदा, गोता, माटरा, दारगांव , कोहड़िया, भिभौंरी, पिरदा , बेमेतरा विधानसभा के लगभग चालीस गांव का भ्रमण करते हुये दुर्ग जिले के लिए रवाना होगा। सदभावना संदेश यात्रा के प्रमुख संत महंत लीलाधर जी साहेब ने अपने संबोधन में कबीर साहेब के सदभावना यात्रा के बारे में और कबीर पंथ के संत साहेब श्री प्रकाश मुनि नाम साहेब के संदेश को बहुत सरल ढंग से प्रवचन के माध्यम से सुनाया। इस कार्यक्रम में महंत तुलसीदास साहेब जी के अथक प्रयास से कबीर पंथ बेरला क्षेत्र के अध्यक्ष तखतराम साहू, सुशील कुमार साहू सोंढ वाले अपने समय देकर बेमेतरा के अधिक से अधिक गांव में संदेश सदगुरु कबीर सद्भावना यात्रा को लेकर जा रहे है। संबोधन के दौरान किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा हम सब के लिए ये संदेश यात्रा सुखदमय है। साहेब के आशिर्वाद हम सभी जीवों के ऊपर सदा बरसते रहे! साहेब बंदगी साहेब और ऐसा ही संदेश के माध्यम से आपसी प्रेम और भाईचारा बना रहे और कबीर साहेब का सदा आशीर्वाद बना रहे। आज के कार्यक्रम सुशील कुमार साहू, भकला राम साहू , कमल साहू, शालिक साहू, उत्तम साहू, भीखम साहू, रामेश्वर देवांगन, मनोज साहू, उदयराम साहू, जितेन्द्र साहू, दऊराम साहू, बल्ला साहू, रामनारायण साहू, संतोष साहू, लखण चक्रधारी, मनोज सिन्हा संरपच प्रमिला साहु सहित सैकड़ों के तादाद में महिला मंडली के सदस्य और गाँव वासी उपस्थित थे।