Uncategorized

यदुवंशियों ने नृत्य स्पर्धा में भाग लेकर शौर्य नृत्य का प्रदर्शन किया

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ बिल्हा- बिल्हा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत लखराम में आयोजित रावत नाच महोत्सव में बड़ी संख्या में यदुवंशियों ने नृत्य स्पर्धा में भाग लेकर शौर्य नृत्य का प्रदर्शन किया। देर रात कई दलों ने प्रदर्शन किया परंतु अभी तक श्रेष्ठ तीन पुरस्कार के लिए निर्णय नहीं हो पाया।

प्रतिभागी दल के लिए प्रथम पुरस्कार इंक्यावन सौ रुपये व शील्ड समिति के द्वारा द्वितीय पुरस्कार इक्कतीस सौ रुपये व शील्ड समिति द्वारा तृतीय पुरस्कार इक्कीस सौ रुपये शील्ड आयोजन समिति के द्वारा प्रदान किया जाएगा। वहीं अन्य दल को सांत्वना पुरस्कार एक हजार रूपये प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र साहू,डॉ.संतराम यादव, शिवशंकर यादव, जितेंद्र यादव, प्रहलाद यादव, लतेल यादव, बलराम यादव, हरप्रसाद, धनंजय, सुरेंद्र बहादुर सिंह उपस्थित रहे। रावत नाच महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव, उपाध्यक्ष रामनाथ यादव, कोषाध्यक्ष अनिल यादव, सचिव उत्तम यादव, संरक्षक भागवत प्रसाद, लखनलाल, गिरवर ,उमेंद्र राम, देवी प्रसाद, गुरुदयाल, संतोष राम, लखन मनबोध, राधे, खोरबहरा, सनी, दीनानाथ, गणेश, सुमीत, अरुण,पप्पू, विष्णु, बिट्टू ,अमर, सोनू, आंशु, दीपू ,छोटू कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहे।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button