मुंगेली

अपने पति की लंबी उम्र के लिए कर रही महिलाएं वट सावित्री की पूजा

अपने पति की लंबी उम्र के लिए कर रही महिलाएं वट सावित्री की पूजा

मुंगेली -हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। इस साल सोमवार 30 मई को वट सावित्री व्रत है। इस व्रत का महत्व सावित्री नाम की एक महिला से जुड़ा हुआ है। सावित्री अपने पति सत्यवान को मौत के मुंह से खींच कर वापस ले आई थी। उनकी हठ के आगे यमराज को भी झुकना पड़ा था।
मुंगेली में भी कई जगहों में बरगद पेड़ के नीचे सुबह से महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रह कर रही है वट सावित्री की पूजा वट सावित्री अमावस्या पूजा के नाम से भी जानते हे वट सावित्री का व्रत पौराणिक कथा में वर्णित सत्यवान और सावित्री को समर्पित है। महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए यह व्रत रखती हैं वट सावित्री अमावस्या को वट वृक्ष की पूजा की जाती है, महिलाएं बरगद के पेड़ पर श्रृंगार सामग्री अर्पण करते हुए कच्चा सूत लपेटते हुए 108 परिक्रमा करने से अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है

Related Articles

Back to top button