Uncategorized

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप-सी बस्तर संभाग का 31वां द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

केण्डागांव। डाक विभाग के अधीन कार्यरत संगठन अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप-सी, बस्तर संभाग का 31वां द्विवार्षिक अधिवेषन व सम्मेलन का आयोजन 30 दिसंबर 2018 रविवार को स्थानीय सामुदायिक भवन विकासनगर कोण्डागांव में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में काॅ. जी.आर. साहू, अध्यक्षता काॅ. श्री डी.एस.कश्यप, विषिष्ट अतिथि तिलक पाण्डेय सीपीआई के राज्य स्तरीय सदस्य संभागीय सचिव बस्तर संभाग काॅ. श्री सतेन्द्र साव, बिलासपुर संभाग से काॅ.  शेखर मोने, रायगढ संभाग से काॅ. विरेन्द्र गोंड, रायपुर संभाग से काॅ.आषुतोष सिंह एवं परिमण्डल स्तर के पदाधिकारीगण की उपस्थिति में नई कार्यकारणी का गठन किया गया। नवनियुक्त संभागीय अध्यक्ष काॅ. श्री एस.आर. देवांगन, संभागीय सचिव काॅ. श्री सतेन्द्र साव एवं संभागीय कोषाध्यक्ष के रूप में काॅ. श्री अविनाष गुप्ता को चुना गया। इस द्विवार्षिक अधिवेशन में पुरे बस्तर संभाग के सभी डाक कर्मचारी उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सभी कर्मचारियों ने बधाई व नववर्ष 2019 की  शुभकामनाएं दी।

सबका संदेस ब्यूरो, कोंडागांव 9425598008

Related Articles

Back to top button