छत्तीसगढ़

भाजपा नेताओं संग सांसद ने बूथ सशक्तिकरण अभियान पर बनाई रणनीति

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने लोकसभा सांसद, विधायकों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से  बूथ सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रत्येक विधानसभा एवं लोकसभा क्षेत्र में सांसद, विधायकों को किस तरीके से अपने क्षेत्र में बूथ को मजबूत करते हुए आगामी दिनों में बूथ सशक्तिकरण अभियान को संपादित करना है इस विषय पर दिशा निर्देश देते हुए सभी को संबोधित किया।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल के निवास में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सांसद विजय बघेल, रामशीला साह, लाभचंद बाफना, अवधेश चंदेल, ललित चंद्रकार सहित भाजपा नेताओं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विधायक, सांसद अपने क्षेत्र में कमजोर बूथों पर प्रवास कर नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए कमजोर बूथों को मजबूत बनाकर आगामी चुनाव में और अधिक मतों से विजय श्री प्राप्त करने का अभियान चलाएंगे। कार्यक्रम को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष एवं राष्ट्रीय बूथ प्रभारी ने भी संबोधित किया। इस अभियान के लिए राष्ट्रीय प्रदेश, जिला, लोकसभा एवं विधानसभा स्तर पर टोली बनाकर कार्य किया जाएगा। प्रत्येक सांसद 100 बूथ, विधायक 30 बूथों पर प्रवास कर बीच सशक्तिकरण अभियान चलाएंगे।

इस दौरान रविशंकर सिंह, देवेंद्र सिंह चंदेल, प्रमोद सिंह, भागचंद जैन, अविंदर खुराना, भागचंद जैन, ललन मिश्रा, रश्मि सिंह, लोकमणि चंद्राकर, रितेश कुमार शर्मा, अरुण सिंह, विशालदीप, उपासना साहू, अनिल साहू, शारदा प्रसाद गुप्ता, पोसन वर्मा, मनोज तिवारी, अनिल महेश्वरी, संजय जे दानी, पवन शर्मा, कृष्ण ठाकुर, अनुभव राय सहित विभिन्न नेता गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button