Uncategorized

*कलेक्टर संदीपान ने जिला चिकित्सालय में स्थापित एन.आर.सी. का अवलोकन कर एक साल की बच्चे की जन्मदिन मनाए*

बेमेतरा:- कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने कल रात जिला चिकित्सालय में स्थापित एन.आर.सी. का अवलोकन किया। गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों के लिए शुरू किए गए पोषण पुर्नवास केन्द्र (एन.आर.सी.) में दाखिला करवाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एन.आर.सी. का बेड खाली न रहे। कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों की माताओं से बच्चों की स्वास्थ्य की जानकारी जिला अस्पताल में स्थापित इस केन्द्र में बच्चा एवं उसकी मॉं को 15 दिन रहकर कुपोषण दर में कमी लाने ईलाज किया जाता है। इसमें आवास, भोजन एवं उपचार की निःशुल्क सेवा शामिल है। कलेक्टर ने एनआरसी का निरीक्षण करते हुए एक बच्चें के जन्मदिन की बात पता लगने पर खुशी जताते हुए बच्चे का जन्मदिन मनाया एवं उसे व्यक्तिगत रुप से गिफ्ट भी दिया। इसके अलावा जिलाधीश ने मोतियाबिंद ऑपरेशन वाले मरीजों गर्भवती माताओं से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं अस्पताल के समस्थ आवश्यकताओं के अनुरुप मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि हेतु कार्यवाही के निर्देश दिए। इस अवसर पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. वन्दना भेले सहित चिकित्सा स्टाफ उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button