छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले के 1 लाख 37 हजार 962 किसान, भूमिहीन मजदूर और गोबर विक्रेताओं के खाते में होगी 80 करोड़ 58 लाख 16 हजार 851 रूपए की धनलक्ष्मी वर्षा Dhanalakshmi rain of Rs.80 crore 58 lakh 16 thousand 851 will be in the account of 1 lakh 37 thousand 962 farmers, landless laborers and dung vendors of Kabirdham district.

।। समाचार।।

कबीरधाम जिले के 1 लाख 37 हजार 962 किसान, भूमिहीन मजदूर और गोबर विक्रेताओं के खाते में होगी 80 करोड़ 58 लाख 16 हजार 851 रूपए की धनलक्ष्मी वर्षा

राजीव गांधी किसान न्याय योजना : 1 लाख 19 हजार 433 किसानां को मिलेगी 76 करोड़ 94 लाख 22 हजार 851 रूपए

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना : 17 हजार 839 हितग्राहियों को पहली किस्त 3 करोड़ 56 लाख 78 हजार रूपए मिलेगी।

गोधन न्याय योजना : जिले के 690 गोबर विक्रेता को 7 लाख 16 हजार रूपए उनके खाते में जारी की जाएगी

कवर्धा, 20 मई 2022। कबीरधाम जिले के राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के 1 लाख 37 हजार 962 हितग्राहियों के बैंक खाते में 21 मई को 80 करोड़ 58 लाख 16 हजार 851 रूपए की धनलक्ष्मी वर्षा होने वाली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने वादे को पूरा करते हुए 21 मई को प्रदेश के किसानों के खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की पहली किस्त ऑनलाइन हस्तांतरित की जाएगी। साथ ही गोधन न्याय योजना के तहत गोबर बेचने वाले गोपालक, किसान और आम नागरिकों के खाते में भी राशि जारी करेंगे।
प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर कवर्धा के पीजी कालेज के आडोटोरियम में सुबह 11 बजे आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन की पूरी तैयारी कर ली गई है। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, जिला पंचायत सीईओ सहित अधिकारियों की टीम ने आयोजन की तैयारियों का अवलोकन भी किया।
कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के पूण्यतिथि 21 मई को राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, तथा गोधन न्याय योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा कबीरधाम जिले के 1 लाख 37 हजार 962 हितग्राहियों के खाते में 80 करोड़ 58 लाख 16 हजार 851 रूपए की राशि ऑनलाइन राशि जारी की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुसार प्रदेश के किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना बनाई गई है। जिले के 1 लाख 19 हजार 433 किसानां के खाते में इस योजना की पहली किस्त 76 करोड़ 94 लाख 22 हजार 851 रूपए जारी की जाएगी। इसी प्रकार राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के पात्र 17 हजार 839 हितग्राहियों को पहली किस्त 3 करोड़ 56 लाख 78 हजार रूपए जारी की जाएगी। गोधन न्याय योजना के तहत जिले के 690 गोबर विक्रेता को 7 लाख 16 हजार रूपए उनके खाते में जारी की जाएगी।

बॉक्स-

विकासखंड वार जानकारी-राजीव गांधी भूमिहीन न्याय योजना के अंतर्गत जिले में कुल पात्र हितग्राही 17839 है। प्रत्येक हितग्राहियों को 2000 के मान से कुल 3,56,78000 की राशि जारी जी गई है। कवर्धा में कुल पंजीयन 5254 पात्र हितग्राही 4998, बोड़ला पंजीयन 4478 पात्र हितग्राही 3738, पंडरिया में पंजीयन 5995 पात्र हितग्राही 5995 और सहसपुर लोहारा में पंजीयन 35445 पात्र हितग्राही 3108 कुल 17839 भूमिहीन हितग्राही शामिल है।

Related Articles

Back to top button