छत्तीसगढ़

वन मंत्री श्री अकबर ने ग्राम हरिनछपरा में 12 लाख 90 हजार रुपए की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी भवन और माध्यमिक शाला में अतरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण

वन मंत्री श्री अकबर ने ग्राम हरिनछपरा में 12 लाख 90 हजार रुपए की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी भवन और माध्यमिक शाला में अतरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण

आंगनबाड़ी भवन और अतरिक्त कक्ष के बनने से संचालन में होगी सुविधा

वन मंत्री श्री अकबर ग्राम हरिनछपरा में ग्रामवासियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं और मांगों को सुना

कवर्धा, 18 मई 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने विकासखंड बोड़ला के ग्राम हरिनछपरा में 12 लाख 90 हजार रुपए की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी भवन और माध्यमिक शाला में अतरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। ग्राम हरिनछपरा में 6 लाख 45 हजार रुपए की लागत से निर्मित नवीन आंगनबाड़ी भवन के निर्माण होने से बच्चों को सभी सुविधा मिलेगी। शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य देखभाल के लिए उचित वातावरण मिलेगा। बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होगा। वही माध्यमिक शाला परिसर में 6 लाख 45 हजार रुपए की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष से शाला के संचालन में सुविधा होगी। इसके निर्माण से स्कूल की विभिन्न गतिविधियां करने में आसानी होगी।
वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के लिए शासन लगातार कार्य कर रही है।इसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है। वही कुपोषण मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आए है। स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य किए जा रहे हैं। अंग्रेजी में शिक्षा उपलब्ध कराने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। जहां बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है।

*वन मंत्री श्री अकबर ग्राम हरिनछपरा के नागरिकों से हुए रूबरू*
वन मंत्री श्री अकबर ने ग्राम हरिनछपरा गांव के निवासियों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने ग्राम वासियों से चर्चा की और उनकी समस्या, शिकायतों तथा मांगो को सुना। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य में धन की खरीदी की जा रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राशि प्रदान की जा रही है। सभी परिवारों का राशन कार्ड बनाया जा रहा है। 8 हजार 500 राशन कार्ड वितरित किए गए है। उन्होंने कहा कि जिनका राशन कार्ड नहीं बना है वे आवेदन दे सकते हैं। उनका राशन कार्ड बनाया जाएगा। साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर आवेदन प्राप्त हुए है, उनका अवलोकन कर आगे कार्रवाई के लिए विभागों को भेजा जाएगा। इस अवसर पर श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री कलीम खान, श्री होरी साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री मुखीराम मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष बोड़ला श्रीमती सावित्री साहू, पांडातराई श्री फिरोज खान, पार्षद श्री अशोक सिंह, श्री पीताम्बर वर्मा, श्री राजेश शुक्ला, श्री चोवराम साहू, श्री गोरे चंद्रवंशी, श्री नीलकंठ साहू, सुनीता हेमंत साहू, श्री विजय राजपूत, श्री परमेश्वर मानिकपुरी, सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button