छत्तीसगढ़

ससुराल से मायके जा रही नवविवाहिता की दूपहिया वाहन से गिर जाने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

तखतपुर_ ससुराल से मायके जा रही नवविवाहिता की दूपहिया वाहन से गिर जाने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मजगांव निवासी महेश्वरी जायसवाल का विवाह 3 मई को गिरधौना निवासी मिथिलेश जायसवाल के साथ हुई थी। विवाह उपरांत महेश्वरी के परिजन लेने के लिए पहुंचें थे माहेश्वरी अपने बहनोई विश्वनाथ के साथ दूपहिया वाहन क्रमांक सीजी 09 जे जे 8386 से आज 9 मई को जा रही थी और वाहन जोरापारा बस्ती के पास पहुंची थी तभी माहेश्वरी दूपहिया वाहन से गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोंटे आयी। लोगों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना पर मामले को जांच में ले लिया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button