छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भाजपा की संगठन चुनाव कार्यशाला का हुआ आयोजन

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक रचना हेतु जिले से नियुक्त मंडल प्रभारीयो एक दिवसीय कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई आयोजित कार्यशाला में प्रमुख रूप से प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा नियुक्त किए गए जिला चुनाव अधिकारी कृष्ण कुमार राय ,सह चुनाव अधिकारी कोमल जंघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी, महापौर चंद्रिका चंद्राकर, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामशिला साहू ,जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन,जशपुर जिला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा  ,पूर्व विधायक जागेश्वर साहू ,सांवलाराम डहरे डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ,पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश  ताम्रकार ,जिला सदस्यता अभियान प्रभारी शिव चंद्राकर, जिला महामंत्री डोमार सिंह वर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई आयोजित कार्यशाला में उपस्थित चुनाव अधिकारियों द्वारा विस्तारपूर्वक संगठनात्मक रचना हेतु अपने विचार व्यक्त किए और पार्टी पदाधिकारियों से उनके सुझाव मांग।      कार्यशाला में जिला चुनाव अधिकारी कृष्ण कुमार राय ने भाजपा कार्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में उपस्थित भाजपा के पदाधिकारी एवं मंडलों के प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक रचना हेतु समूचे देश में यह प्रक्रिया चालू हो चुकी है और यह प्रक्रिया निर्विवादित हो उस दृष्टि से प्रत्येक जिलों मे जिला चुनाव अधिकारी एवं सह अधिकारी की नियुक्ति की गई है। भारतीय जनता पार्टी अपने तय किए गए । नियम अनुरूप प्रत्येक मंडल स्तर पर जिले से नियुक्त किए गए प्रभारियों की देखरेख में मंडल अध्यक्षों का चुनाव संपन्न होगा और मेरा आप सभी से निवेदन यह सारी प्रक्रियाएं निश्चित मापदंडों को प्राप्त करते हुए संपन्न हो ऐसी आप सभी चिंता करें।

जिला चुनाव सह अधिकारी कोमल जंघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि इस सभागार में उपस्थित आप सभी भारतीय जनता पार्टी के एक मंजे हुए  पदाधिकारी है आप सभी के द्वारा पूर्व में भी ऐसे कार्य संपादित किए जा चुके हैं आप सभी से निवेदन पार्टी के तय किए गए नियम अनुरूप संगठनात्मक रचना हेतु निर्धारित मापदंडों को प्राप्त करें और साथ ही साथ प्रदेश के द्वारा निर्धारित किए गए समस्त कार्यों का भी संपादन करें।

कार्यशाला को भाजपा जिलाध्यक्ष उषा टावरी एवं महापौर और चंद्रिका चंद्राकर  भी संबोधित किया कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री डोमार सिंह वर्मा ने किया। आयोजित कार्यशाला में भाजपा के पदाधिकारी एवं मंडल में तय किए गए प्रभारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button