*भगवान परशुराम की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का महा आरती में शामिल हुए सर्व समाज के लोग*

*(ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम की निकाली भव्य शोभायात्रा, किसान नेता योगेश तिवारी हुए शामिल)*
बेमेतरा:- भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शहर के परशुराम चौक में विधायक आशीष छाबड़ा और किसान नेता योगेश तिवारी ने ब्राम्हणों के ईष्ट देव परशुराम की करीब 12 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर नवनिर्मित मंदिर में भगवान परशुराम की प्रतिमा का विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद अतिथियों और समाज के लोगो ने भगवान परशुराम की महा आरती की। इसमें बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग शामिल हुए। सर्वप्रथम बाजार पारा स्थित हनुमान मंदिर से फूलों से सजे वाहन में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित कर गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर के मुख्य चौक चौराहों से भ्रमण करते हुए यात्रा परशुराम चौक पर समापन हुआ। इस दौरान भगवान परशुराम के जयकारा से माहौल भक्तिमय हो गया।परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे।
इस अवसर पर किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा कि परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। परशुराम को हिंदू धर्म के सात अमर लोगों में से एक माना जाता है। परशुराम ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए घोर तपस्या की थी। जिसके बाद उन्हें वरदान के रूप में एक फरसा मिला था। इस अवसर पर सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अजय शर्मा, प्रणीष चौबे, अखिलेश तिवारी, सनत धर दीवान, कन्हैया दुबे, रमेश तिवारी, लोकेश्वर शुक्ला, रामानंद त्रिपाठी, धनेश्वर पांडे, युगल किशोर तिवारी, जय पाण्डेय, धनेश्वर शर्मा, नंदू पांडे, भावेश शर्मा, विवेक तिवारी, राम विशाल, मिश्रा, हिरेंद्र मिश्रा, सुयश तिवारी, आशीष तिवारी, हर्ष तिवारी, अविनाश तिवारी, शिशिर दुबे, बबलू शर्मा, मनोज दुबे, योगेश मिश्रा, अजय मिश्रा, सिद्धांत तिवारी, पीयूष शर्मा, शिवम तिवारी, वैभव मिश्रा, वतन मिश्रा, प्रतीक दुबे, वैभव तिवारी, मृत्युंजय दुबे, रजत दुबे, नेहा शर्मा, अनिल दुबे, अमन शर्मा, सिद्धार्थ तिवारी, सत्यम शर्मा, विक्की चौबे, ममता शुक्ला, लक्ष्मी दुबे, आरती पांडे, माया पांडे, सुनीता तिवारी समेत।
*विधि-विधान से भगवान परशुराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा*
मुख्य यजमान जितेंद्र शुक्ला एवं वीरेंद्र शर्मा द्वारा पंडित कमलेश तिवारी एवं पंडित संदीप त्रिपाठी के मार्गदर्शन में विधि विधान से पूजा संपन्न कराया गया।महाआरती में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। सनातन संस्कृति में अक्षय तृतीया का दिन को अति महत्वपूर्ण माना जाता है। वेदों के अनुसार आज के दिन सतयुग का अंत एवं त्रेता युग का आरंभ हुआ था। आज के दिन भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम का अवतरण हुआ था।