Uncategorized

*कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने ली स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्याें की बैठक, प्रवेश के संबंध में ली जानकारी*

बेमेतरा:- छ.ग.शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार जिले में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना के अंतर्गत संचालित शास.शिवलाल राठी, उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेमेतरा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देवकर, नवागढ़ एवं बेरला में सत्र 2022-23 से पूर्व प्राथमिक कक्षा (एलकेजी, यूकेजी) प्रारंभ किया जाना है। कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट परिसर मे सेजेस प्राचार्यो की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा अरविन्द मिश्रा, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद स्कूल बेमेतरा सुदेशा चटर्जी, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद स्कूल देवकर अनिल डहाले, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद स्कूल नवागढ़ सरिता गुप्ता तथा प्राचार्य स्वामी आत्मानंद स्कूल बेरला भागवत प्रसाद बानी उपस्थित थे। कलेक्टर द्वारा जिले के चारो स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संचालित होने वाले पूर्व प्राथमिक (एलकेजी, यूकेजी) दोनो कक्षाओं में 20-20 सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन 15 मई 2022 तक प्राप्त किये जाने के निर्देश दिये गये है। कक्षा एलकेजी में प्रवेश हेतु बच्चे की आयुसीमा 31 मई 2022 की स्थिति में 03 वर्ष 06 माह से 04 वर्ष 06 माह तक तथा कक्षा यूकेजी में प्रवेश हेतु बच्चे की आयुसीमा 31 मई 2022 की स्थिति में 04 वर्ष 06 माह से 05 वर्ष 06 माह तक होना अनिवार्य है। पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश हेतु प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी उपरांत 17 मई 2022 को विद्यालय परिसर में ही लॉटरी के माध्यम से प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण करने हेतु सेजेस प्राचार्यो को निर्देशित किया गया।

*विद्यालयों में प्रवेश हेतु लॉटरी 05 मई को*

कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान द्वारा जिले के चारों स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन एवं ऑफलाईन प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित जिले के चारों स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्यो को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि प्राप्त आवेदन पत्रों का नियमानुसार पात्रता/अपात्रता का परीक्षण कर लेवें। 05 मई 2022 को जिले के सभी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय परिसर में ही लॉटरी के माध्यम से कक्षा पहली से कक्षा 9वी तक की रिक्त सीटों में प्रवेश की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया। लॉटरी के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए शासकीय शिवलाल राठी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्मय विद्यालय बेमेतरा के प्राचार्य सुदेशा चटर्जी मो.नं. 9893112245, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्मय विद्यालय देवकर हेतु प्राचार्य अनिल डहाले मो.नं. 8085655353, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवागढ़ हेतु प्राचार्य सरिता गुप्ता मो.नं. 8319091475 तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेरला हेतु प्राचार्य भागवत प्रसाद बानी मो.नं. 9827999251 से सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button