Uncategorized

निराला साहित्य मंडल चांपा द्वारा पूर्व अध्यक्ष कीर्तिशेष मोहित राम सराफ जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

जांजगीर चांपा-निराला साहित्य मंडल चांपा के द्वारा महामंडलेश्वर, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉ महंत रामसुंदर दास जी महाराज के उपस्थिति में मंडल के पूर्व अध्यक्ष स्व.मोहित राम सराफ को चंदन पान के अवसर पर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉ महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज स्मृति शेष मोहित राम सराफ निवास पहुंचकर शोक-संतृप्त सराफ परिवार के लोगों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किए । निराला साहित्य मंडल के उपाध्यक्ष पंडित रामगोपाल द्वारा स्वर्गीय मोहित राम सराफ जी के नाम के शब्दों के आधार पर रचित काव्य पुष्प उनके सुपुत्र श्री हेमंत सराफ जी को सौंपे। साथ ही निराला साहित्य मंडल के मुख्य संरक्षक पंडित हरिहर प्रसाद तिवारी , संरक्षक भागवत भूषण पंडित दिनेश दुबे, साहित्यकार डॉक्टर रमाकांत सोनी ने परिजनों को दुःखद बेला में ढ़ाढस बंधाया । इस अवसर पर विशेष रूप से राजेश्री महन्त जी महाराज के साथ कमलेश सिंह जी, नपाध्यक्ष जय थवाईत, पूर्व नपाध्यक्ष अमरनाथ सोनी, निराला साहित्य मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल, सचिव रविन्द्र कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा,रामगोपाल गौराहा, अखिलेश कोमल पांडेय,अक्षर साहित्य परिषद संरक्षक द्धय कैलास चंद्र अग्रवाल , डॉक्टर रमाकांत सोनी, अध्यक्ष रामनारायण प्रधान, वरिष्ठ साहित्यकार, प्रोफेसर शशिभूषण सोनी,सुशांत सिंह जी, नारायण प्रसाद, संतोष कुमार , शरद, मौसम , सौरभ, नारायण प्रसाद सराफ,जय कुमार , अर्जुन, लक्ष्मीप्रसाद , डॉक्टर एम एल सोनार ,अनिल कुमार सोनी , नारायण प्रसाद सोनार, चेतन, देवानंद सराफ , खिलावन,अमर सोनी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे । अपने संचालन में रविंद्र द्विवेदी ने उपस्थितों को बताया कि जिलें एवं अंचल के महान साहित्यकार, गीतकार, कलमकार,स्वर्ण,रजत धातुओं के अद्भुत शिल्पकार, मूर्तिकार स्व मोहित राम सराफजी अविस्मरणीय छवि के पुंज थे।राजनीति में कांग्रेस के सक्रिय सदस्य रहते हुए 1974 से 1981 तक नगर पालिका परिषद चांपा के उपाध्यक्ष रहें ।
कीर्तिशेष संरक्षक सराफ जी निराला साहित्य मंडल में अनवरत जुड़े हुए थे एवं निराला साहित्य मंडल के कठिन समय में अध्यक्ष पद के दायित्व को बखूबी ढंग से निर्वहन किए थे।वे 28 -वर्षों तक निराला साहित्य मंडल के अध्यक्ष रहें। उनके द्वारा दिए गए सामाजिक साहित्यिक अवदान हमेशा लोगों के मानस पटल पर अंकित रहेगा।
स्मृतिशेष मोहित राम सराफ जी के चंदन पान अवसर पर आज आयोजित श्रद्धांजलि सभा का संचालन निराला साहित्य मंडल के प्रधान सचिव रविन्द्र द्विवेदी ने किया।

Related Articles

Back to top button