छत्तीसगढ़

दिशा की बैठक 4 मई को Disha’s meeting on May 4

दिशा की बैठक 4 मई को

बिलासपुर, 02 मई 2022

जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक 04 मई को दोपहर 1 बजे से यहां जिला कार्यालय की मंथन सभाकक्ष में होगी। बैठक की अध्यक्षता सांसद श्री अरूण साव करेंगे। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए 42 बिन्दुओं की एजेण्डा जारी की गई है। प्रमुख रूप से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजन, स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटी मिशन, दीन दयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सर्व शिक्षा अभियान, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन, मिड डे मील स्कीम, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी। कलेक्टर एवं समिति के सचिव डॉ. सारांश मित्तर ने संबंधित अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए है।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button