छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

समाजवादी नेता स्व. लिमये को उनकी जयंती पर किया गया नमन, लोगों ने दी अपनी श्रद्धांजलि

भिलाई। भिलाई के लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के लोगों ने एक मई को समाजवादी नेता स्व. मधु लिमये की जन्म शताब्दी वर्ष पर उन्हें नमन किया।
इस दौरान समाजवादी नेताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मधु लिमये का सारा जीवन संघर्षमय रहा है। प्रथम विश्वयुद्ध का उन्होंने पुरजोर विरोध किया एवं देश की आजादी के लिए जेल भी गये।

वे गोवा मुक्ति संग्राम में भी हिस्सा लेकर लाठियां खाई और उसमें बुरी तरह घायल हुए थे। वे डॉ. राममनोहर लोहिया के साथ काम कर लोगों के हित में अनेकों काम किये। वे डॉ. लोहिया को अपना आदर्श माना। वे सामाजिक जीवन के साथ ही बेहद ही नैतिकता वाले व्यक्ति थे। वे आपातकाल का विरोध करने के कारण उस दौरान वे रायपुर जेल में बंद भी रहे। 1976 में संसद सत्र का अवधि बढाये जाने का पुरजोर विरोध करते हुए वे अपने संसद के पद से इस्तीफा दे दिये

और अपनी पत्नी को पत्र द्वारा सूचित कर दिल्ली में अपने संसद निवास को शीघ्र खाली कर नैतिकता का परिचय पूरे देश को दिया। उनका जन्म शताब्दी आज 1 मई को प्रारंभ हुआ। देश के अग्रणी लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी नेता रघु ठाकुर ने आज उनकी जयंती के अवसर पर जन्म शताब्दी की शुभारंभ यूपी के बाराबंकी से किया। आगामी 3 एवं 4 जून को छग के भिलाई दुर्ग में समाजवादी नेता मधु लिमये के जन्म शताब्दी वर्ष का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ के वरिष्ठ समाजवादी विचारक अशोक पंडा, मातामणि तिवारी, प्रदीप चौबे, जाबेद उस्मानी, आदित्य मिश्रा, आनंद मिश्रा,राजनांदगांव के डॉ. प्रियंका ठाकुर को आमंत्रित किया गया है।

स्व. लिमये के जन्मशताब्दी वर्ष के आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक पंडा, मातामणि तिवारी(जदयू नेता), श्याम मनोहर सिंह, जावेद उस्मानी,  बंशी श्रीमाली, रविन्द्र कुमार, रजत घोष, अरविंद सिंह, साहू जी, आदित्य मिश्रा, राजकुमार एवं अब्दुल फरीद ने उनको अपनी श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Back to top button