Uncategorized

*स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेरला के प्राचार्य बी.पी. बानी ने विद्यालय में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया*

बेमेतरा:- विकासखण्ड बेरला के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेरला के प्राचार्य बी.पी. बानी ने बताया कि विद्यालय में परिणाम घोषित किया गया। वही कोविड-19 के पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षकों के प्रयास के फल स्वरुप विद्यार्थियों की विभिन्न कौशलों एवं विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी एवं उनके अंतिम परीक्षा परिणाम 29 अप्रैल 2022 को घोषित किया गया है। प्राचार्य ने सभी माता- पिता, छात्रों एवं विधालय के समस्त शिक्षकों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। उन्हें इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने एवं सीखने की कला को जारी रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सपने देखे हर सपना पूरा होता है और उसे पूरा करने के लिए आप सभी विद्यार्थी गण मन लगाकर अध्ययन करें। इस पश्चात परिणाम वितरण के दौरान पालक गण, विद्यार्थी गण एवं विद्यालय के एकेडमिक इंचार्ज अंशु मिश्रा, प्रधान अध्यापिका सुचित्रा गुप्ता एवं समस्त विद्यालय के शिक्षक गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button