छत्तीसगढ़

नए जिले ‘गौरेला-पेंड्रा-मरवाही’ का खाका तैयार, सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट, शामिल होंगे इतने गांव और तहसील

पेंड्रा सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-  मुख्यमंत्री द्वारा 15 अगस्त को घोषित नए जिले ‘गौरेला—पेंड्रा—मरवाही’ को अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए नए जिले का सर्वे के बाद सर्वे रिपोर्ट भी तैयार हो गई है। और जिला प्रशासन ने शासन को यह रिपोर्ट भेज दी है।रिपोर्ट के मुताबिक नए जिले ‘गौरेला—पेंड्रा—मरवाही’ में 225 गांव, 162 ग्राम पंचायत और तीन तहसील होंगी। वहीं जनसंख्या की बात की जाए तो नए जिले की जनसंख्या चार लाख 74 हजार 327 होगी। जिला प्रशासन ने शासन को सर्वे रिपोर्ट भेज दिया है। अब नए जिले की अधिसूचना जारी होना बाकी है। अधिसूचना जारी होते ही नया जिला अस्तित्व में आ जाएगा और इसी के साथ प्रदेश में जिलों की संख्या 27 से बढ़कर 28 हो जाएगी।बता दें कि बीते स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नए जिले की घोषणा की थी। घोषणा के अनुसार पेंड्रा, गौरेला और मरवाही को मिलकर नया जिला बनाया जाएगा। लेकिन इस नए जिले का नाम क्या होगा ​इस पर विचार किया जा रहा है। वहीं मरवाही के नेता अजीत जोगी ने इस नए जिले का नाम ​नर्मदांचल करने की मांग की है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button