जामुल नपाध्यक्ष ने किया सड़क निर्माण का निरीक्षण
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2022/04/jamul-palika-news.jpg)
भिलाई। नगर पालिका परिषद जामुल के शिवपुरी से रिंगनी रोड तक सड़क निर्माण तेजी से चल रहा है। जिसका निरीक्षण जामुल नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने किया। यह सड़क लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। नपा अध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि नगर पालिका जामुल के वार्ड क्र. 16, 17, 18 एवं सुरडुंग के वार्ड क्र. 19 एवं 20 से यह रोड गुजर रहा है।
कई जगह पुलिया निर्माण कार्य भी चल रहा है। जो कि यह मार्ग ग्राम रिंगनी तक जायेगा। श्री ठाकुर ने रोड निर्माण एजेंसी के ठेकेदार को निर्देश दिया कि बारिश के पूर्व यह रोड का कार्य पूर्ण करें। ताकि बरसात में किसी भी प्रकार का परेशानी आवागमन में ना हो। साथ ही इसकी गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखें। जिससे लम्बे समय तक इसका लाभ मिल सकें।
गौरतलब हो कि यह मार्ग पहले मात्र दस फीट का था भारी वाहनों के ज्यादा चलने से जर्जर हो चूका था। वर्तमान में उक्त मार्ग को चालीस फीट चैडाई के साथ पूर्ण रूप से नया बनाया जा रहा है। नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि आगे पालिका क्षेत्र में जनता के अपेक्षानुसार अनेक कार्य सम्पादित होंगे। निरीक्षण के दौरान पार्षदगण चुम्मन वर्मा, तिलेश्वर देवांगन, लवली सिंह आदि थे। राजेश यादव उपस्थित थे।