छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

कृष्ण भक्ति में डूबे सदस्यों ने दी नृत्य-संगीत की प्रस्तुति

भिलाई। लायनेस क्लब भिलाई एवं लायंस क्लब पिनॉकल के संयुक्त तत्वावधान में कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने कृष्ण और राधा बनकर नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं कृष्ण के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका का प्रदर्शन भी क्लब के सदस्यों ने किया। कृष्ण भक्ति में डूबे सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुति दी। लायनेस क्लब की अध्यक्ष सुषमा उपाध्याय ने कहा कि कृष्ण ने हमें कर्म करने की प्रेरणा दी है एवं जीवन में नि:स्वार्थ कर्म के महत्व को समझाया है। लायनेस क्लब भिलाई इन्हीं मार्गों पर चलते हुए मानव सेवा को अपना लक्ष्य बनाया है। जिसमें क्लब विगत 40 साल से निरंतर सेवा को अंजाम दे रहा है। लायंस क्लब पिनाकल की अध्यक्ष अन्नपूर्णा अग्रवाल ने कहा कि कृष्ण के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही हम अपने जीवन का लक्ष्य पा सकते हैं। लायनेस विभा भूटानी ने श्रीकृष्ण के जीवन की प्रेरक बातें बताईं। आयोजन में अंजना विनायक की भजनों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। उनके भजनों पर कृष्ण-राधा बने सदस्यों ने जमकर नृत्य किया। जिससे सारा वातावरण कृष्णमय हो गया। क्लब की सचिव सविता श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह के आयोजन क्लब की ओर से हर साल होते हैं। इस मौके पर क्लब की कोषाध्यक्ष नीता गुप्ता, दोनों क्लब के पदाधिकारी, सचिव सिव्या एवं ट्रेजरार प्रिया रस्तोगी भी उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button