छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रतनपुर में मां महामाया का किया दर्शन Chief Minister Shri Bhupesh Baghel visited Maa Mahamaya in Ratanpur

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रतनपुर में मां महामाया का किया दर्शन

बिलासपुर, 6 अप्रैल 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चौत्र नवरात्र के पांचवे दिन आज रतनपुर में महामाया देवी का दर्शन किया। उन्होंने मन्दिर में देवी मां की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की। मुख्यमंत्री जी के साथ कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने भी देवी माता का आशीर्वाद लिया । इस अवसर पर सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री आशीष सिंह ठाकुर, कमिश्नर डॉ संजय अलंग, कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर, एसपी पारुल माथुर सहित बड़ी संख्या में दर्शनार्थी एवं भक्तगण उपस्थित थे।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button