छत्तीसगढ़

प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपस्थिति में कार्य करेंगे लिंक अधिकारी Link officers will work in the absence of administrative officers

प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपस्थिति में कार्य करेंगे लिंक अधिकारी

बिलासपुर 06 अप्रैल 2022

कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए जिला मुख्यालय में पदस्थ प्रभारी अधिकारियों एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारियों में से किन्हीं के अवकाश में रहने अथवा मुख्यालय से बाहर रहने की स्थिति में लिंक अधिकारी नियुक्त किये गये है।
संयुक्त कलेक्टर मोनिका वर्मा की अनुपस्थिति में संयुक्त कलेक्टर श्री एस.एस.दुबे प्रथम लिंक अधिकारी, संयुक्त कलेक्टर श्री अवधराम टण्डन द्वितीय लिंक अधिकारी होंगे। इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर श्री अवधराम टण्डन की अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी प्रथम लिंक अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत पुजारी द्वितीय लिंक अधिकारी होंगे। डिप्टी कलेक्टर श्री एस.एस.दुबे के अनुपस्थिति में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मोनिका वर्मा प्रथम लिंक अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी द्वितीय लिंक अधिकारी होंगे।
संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंशिका पाण्डेय की अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज केसरिया प्रथम लिंक अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्री एस.एस.दुबे द्वितीय लिंक अधिकारी होंगे। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज केसरिया के अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत पुजारी प्रथम लिंक अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंशिका पाण्डेय द्वितीय लिंक अधिकारी होंगी। डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत पुजारी के अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी प्रथम लिंक अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्री अवधराम टण्डन द्वितीय लिंक अधिकारी होंगे। डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी के अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत पुजारी प्रथम लिंक अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर मनोज केसरिया द्वितीय लिंक अधिकारी होंगे।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

Related Articles

Back to top button